Monday, August 31, 2009

राह से भटका छात्र संघ



दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ का चुनाव चार सितंबर को होना है। शायद ही किसी दूसरे विश्वविद्यालय में छात्र संघ का चुनाव इतनी नियमितता से होता है, जितना कि दिल्ली विश्वविद्यालय में। पर यहां कि छात्र राजनीति पूरी तरह बदल चुकी है।

वैसे तो युवाओं की बढ़ती अराजनीतिक मानसिकता और कैरियर बनाने की आपाधापी वाले इस दौर में पूरे देश की ही छात्र राजनीति प्रभावित हुई है। देश का कोई परिसर अब किसी बदलाव के लिए नहीं गर्माता। मुद्दे गायब रहते हैं।

यूं कहें कि चुनाव राजनीति की ताकतवर दुनिया में जाने की सीढ़ी होकर रह गए हैं। डुसू की राजनीति इन्हीं आकांक्षाओं के इर्द-गिर्द घुमती है। लिंगदोह समिति की रोपोर्ट इस राह में रोड़े डालती है, जिसकी वजह से बड़े छात्र संगठन आपत्ति दर्ज करा रहे है। खैर। अब तक डुसू में चुने गए अध्यक्ष व सचिव


अब तक के डुसू अध्यक्ष
वर्ष - अध्यक्ष - सचिव

1954-55 गजराज बहादुर नागर, -----
1955-56 प्रेम सबरवाल, एचडी तुलसीदास
1956-57 यदुकुल भूषण , अशोक कुमार तनवर
1957-58 कृष्णानंद शर्मा , अदिश जैन
1958-59 नरेंद्र मेहता , कलश कपूर
1959-60 राम लुभाया सरवीना, अश्वनी सेठ
1960-61 विदेश प्रताप चौधरी, मदन सलूजा
1961-62 मदन लाल सलूजा , श्याम सुंदर भाटिया
1962-63 जोगिंदर संत सेटी, यशलाल शर्मा
1963-64 नरेंद्र नाथ कालिया , सुरेंद्र सेठी
1964-65 सुरेंद्र सेठी , राजवंसल जैन
1965-66 अशोक मारवाह, मनमोहन सिंह जुनेजा
1966-67 सुभाष गोयल, प्रदीप सेठ
1967-68 हरचरण सिंह जोश, विनय सेठ
1968-69 अजित सिंह चड्डा, रमेश वर्मा
1969-70 सुभाष सोहनी , ....
1970-71 सुभाष चोपड़ा , भगवान सिंह
1971-72 भगवान सिंह, रावत कुमार
1972-73 श्रीराम खन्ना , शेर सिंह डागर
1973-74 अशोक कुमार , अटल भाटिया
1974-75 अरुण जेटली , हेमंत विश्नोई
1975-76 आपात काल
1976-77 आपात काल
1977-78 विजय गोयल, रजत शर्मा
1978-79 हरि शंकर, विजय जॉली
1979-80 राजेश ओबराय, पिंकी आनंद
1980-81 विजय जॉली , सुशील कुमार
1981-82 सुधांशु मित्तल, अजित पांडे
1982-83 योगेश शर्मा , आर पी सिंह
1983-84 आर सोनी, नरेश शर्मा
1984-85 बलराम यादव, सतपाल धुग्ना
1985-86 अजय माकन, राजेश गर्ग
1986-87 मदन सिंह बिष्ट, नरेंद्र टंडन
1987-88 नरेंद्र टंडन , अंजु सचदेवा
1988-89 आशीष , हरिओम
1989-90 अंजु सचदेवा, कमल कांत सचदेवा
1990-91 अंजु सचदेवा , कमल कांत सचदेवा
1991-92 राजीव गोस्वामी, सोनिया सेठ
1992-93 अवधेश शर्मा , मोनिका कक्कर
1993-94 मोनिका कक्कर, शालू मलिक
1994-95 शालू मलिक , वंदना मिश्रा
1995-96 अलका लांबा , रेखा जिंदल
1996-97 रेखा जिंदल , सुरेंद्र गोयल
1997-98 अनिल झा , सुनीता नारंग
1998-99 जयवीर राणा , रीतू वर्मा
1999-00 रीतू वर्मा , नीतू वर्मा
2000-01 अमित मलिक , तरुण कुमार
2001-02 नीतू वर्मा , विकास सोकीन
2002-03 नकुल भारद्वाज , दीप्ति रावत
2003-04 रोहित चौधरी , रागिनी नायक
2004-05 नरेंद्र टोकस , अमृता धवन
2005-06 रागिनी नायक , रमित सहरावत
2006-07 अमृता धवन , .....
2007-08 अमृता बाहरी , मनीष चौधरी
2008-09 नुपूर शर्मा , अमित चौधरी

2 comments:

Fauziya Reyaz said...

aapka lekh bahut achha laga...apne sahi baat kahi hai

Nishant said...

Good compilation. will love to see on what impact they have made on the overall culture of DU it will be great