Saturday, March 22, 2008

भांग की जगह ब्रांड का बोलवाला



देश की राजधानी में छात्रों के बीच त्योहारों के मूल चरित्र की निशानियां गुम होती जा रही हैं। यहां थोपी गई तहजीब तेजी से जड़ पकड़ती दिख रही है। होली है और ठंडाई की जगह ब्रांड हावी है।

दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ने वाले ज्यादातर पूरिबया छात्र होली के दिन ठंडाई पीने वाले ठेठ देसी संस्कृति के रिवाज से चिपके होते थे। अब नजारे बदले बदले से हैं। विश्वविद्यालय के ही छात्र बदलाते हैं कि ठंडाई का अपना मजा है जनाब ! पर इसे तैयार करना बड़े झमेले का काम है। इसलिए होली के दिन ठंडाई के मुरीद भी शराब से काम चला लेते हैं। लेकिन कोशिश रहती है कि ठंडाई का जुगाड़ हो जाए। दरअसल कैंपस में जुगाड़ा का बड़ा बोलबाला है।

बात ज्यादा पुरानी नहीं है जब परिसर में स्थित सभी होस्टलों में होली के दिन ठंडाई तैयार किया जाने का रिवाज था। नए पुराने सभी छात्रों की मंडली लगती थी। देशी ठाठ के राग का बोलवाल होता था। ऐसा न था कि लड़के शराब के मुरीद न थे। पर वह ठंडाई के मामाले में हदतोड़ी थे। यारो, मैं कहना इतना भर चाहता हूं कि उस वक्त शराब पर ठंडाई हावी हुआ करता था और तब जमता था रंग।

लेकिन गत एक दशक में स्थितियां बदली हैं। नए छात्रों में एक अलग किस्म की नफासत है। वह बेहद तहजीबयाफ्ता हैं। ठंडाई आज भी बनाई जाती है। उसके रसिक आज भी हैं। पर औसतन कम।

ब्रजेश झा

Wednesday, March 12, 2008

आटो के पीछे क्या है?

आटो के पीछे क्या है?
सुबह-सबेरे दिल्ली की सड़कों पर चलते वक्त यदि आटो रिक्शा के पीछे लिखा दि
ख जाय बुरी नजर वाले तेरा मुंह काला तो अन्यथा न लें बल्कि गौर करें। क्या ये चुटकीली पंक्तियां
शहरी समाज के एक तबके को मुंह नहीं चिढ़ा रही हैं? गौरतलब है कि ऐसी सैकड़ों पंक्तियां तमाम आटो
रिक्शा व अन्य गाडि़यों के पीछे लिखी दिख जायेंगी जो बेबाक अंदाज में शहरी समाज की सच्चाई बयां
करती हैं। अंदाजे-बयां का ये रूप केवल हिन्दुस्तान तक ही सीमित नहीं है बल्कि पूरे दक्षिण एशिया में
प्रचलित है। इन पंक्तियों के पीछे भला क्या मनोविज्ञान छिपा हो सकता है, इस दिलचस्प विषय पर
शोध कर रहे दीवान ए सराय के श्रृंखला संपादक रविकांत ने कहा कि आटो रिक्शा के पीछे लिखी
चौपाइयां, दोहे और शेरो-शायरी वहां की शहरी लोक संस्कृतियों का इजहार करती हैं। मनोभावों की
अभिव्य1ित का ये ढंग पूरे दक्षिण एशिया में व्याप्त है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में भी आपको
आटो रिक्शा के पीछे लिखा दिखेगा कायदे आजम ने फरमाया तू चल मैं आया। कहने का मतलब यह है कि
हर वैसी चीजें जो शहरी समाज का हिस्सा हैं वह शब्दों के रूप में आटो रिक्शा व अन्य वाहनों के पीछे
चस्पां हैं। वह रूहानी भी हैं और अश्लील भी। सियासती भी हैं और सामाजिक भी। फिलहाल मैं और
प्रभात इन लतीफों को इकट्ठा कर रहा हूं जिसे अब तक गैरजरूरी समझ कर छोड़ दिया गया था। यकी
नन इससे शहरी लोक संस्कृतियों को समझने में काफी मदद मिलेगी। खैर! इसमें दो राय नहीं है कि आटो
रिक्शा व अन्य गाडि़यों को चलाने वाले चालकों का जीवन मुठभेड़ भरा होता है। इन्हें व्यक्ति, सरका
र और सड़क तीनों से निबटना पड़ता है। तनाव के इन पलों में ऐसी लतीफे उन्हें गदुगुदा जाते हैं।
पर क्या अब दिल्ली में इजहारे-तहरीर पर भी सियासती रोक लगा दी गयी है?

ब्रजेश झा